उपराष्ट्रपति की मिमिक्री करने पर भाजपा ने विरोध जताकर फूंका पुतला

भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के विरुद्ध टीएमसी सांसद की आपत्तिजनक मिमिक्री करने तथा कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा वीडियो बनाकर मजाक बनाने का भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई व किसान मोर्चा ने विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी की। राहुल गांधी शर्म करो का नारा लगाते हुए कार्यकर्ताओं ने राहुल व टीएमसी सांसद का पुतला फूंका। साथ ही दोनों के कृत्य पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई। ट्रांसपोर्ट नगर चौक में भाजपा के इस आंदोलन के दौरान काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर पूर्व महापौर जोगेश लांबा ने कहा…

कैंसर निपटने के लिए सामूहिक लड़ाई में एक महत्वपूर्ण कदम

समारोह के मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि मैं इस सराहनीय प्रयास के लिए बाल्को मेडिकल सेंटर की सराहना करता हूं। बाल्को मेडिकल सेंटर (बीएमसी) के बीएमसी कैंसर डेकेयर सेंटर का उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने फीता काटकर उद्घाटन किया। डेकेयर सेंटर रायपुर में उन्नत कैंसर देखभाल लाने में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। समारोह के मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि कैंसर के बढ़ते मामले काफी चिंताजनक हैं, ऐसे में इससे निपटने के लिए यह पहल हमारी सामूहिक लड़ाई में एक महत्वपूर्ण कदम है। बीएमसी…

मतांतरित 101 परिवार का पांव धोकर कराएंगे घर वापसी

प्रेस वार्ता के दौरान धर्म सेना के संरक्षक दीपक सिंह, प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र बहादुर सिंह समेत बिलासपुर विभाग अध्यक्ष विष्णु पटेल, जिला अध्यक्ष सकेत शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी नवीन गोयल, जिला मंत्री सेंटी गर्ग, जिला प्रशासनिक प्रमुख सदानंद राठौर व जिला महामंत्री नरेश राजपूत भी मौजूद थे। धर्म सेवा हिंदू संगठन है जो मुख्य रूप से हिंदुत्व के प्रचार-प्रसार के साथ ही मतांतरण रोकने का कार्य करता है। इसी सिलसिले में जिले के कटघोरा के संस्कृतिक भवन में रविवार को मतांतरण कर चुके परिवारों की घर वापसी कार्यक्रम सह समाज…

कोरोना के नए वेरिएंट जेएन-1 के वायरल होने की आशंका

कोरोना के नए वेरिएंट जेएन-1 के वायरल होने की आशंका बनी हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने आम लोगों को सतर्क रहने के साथ ही पूर्व में बनाए गए कोविड गाइड लाइन का पालन करने कहा जा रहा है। बीमारी के लिए अनुकूल मौसम होने से लोगों सर्दी-जुकाम से बचने की सलाह दी गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.एचएन केशरी ने बताया केरल के कुछ हिस्सों में कोरोना के मामले बढ़े हैं। हालांकि छत्तीसगढ़ में नए वेरिएंट की पहचान नहीं हुई है, लेकिन जिला स्तर पर सावधानी बरतने की…