पोड़ी उपरोड़ा (कोरबा)। भारतीय जनता पार्टी मंडल पोंड़ी उपरोड़ा के शक्तिकेंद्र अमलडीहा की मासिक बैठक पंचायत भवन कुटेसर नगोई में उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी, आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की तैयारी तथा पार्टी की नीतियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए बूथ स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। बैठक में मुख्य…
