कोरबा, 18 जुलाई। जिले के बहुचर्चित राज ज्वेलर्स लूटकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लंबे समय से फरार चल रहे इस मामले के मास्टरमाइंड विष्णु प्रसाद राठिया को कोरबा पुलिस ने कर्नाटक बॉर्डर के हिन्दूपुरम इंडस्ट्रियल एरिया से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पुलिस की नजरों से बचने के लिए वहां मजदूरी कर रहा था। मुखबिर से मिली सटीक सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर गठित विशेष टीम ने कर्नाटक पहुंचकर उसे धर दबोचा। इस गिरफ्तारी के साथ ही एक जुलाई को छुरीकला स्थित राज ज्वेलर्स…
Category: कोरबा न्यूज़
कोरबा में शुरू हुई स्वामी विवेकानंद जिला खनिज न्यास शिक्षा प्रोत्साहन योजना, खनन प्रभावित मेधावी छात्रों को मिलेगी उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता
कोरबा, 16 जुलाई 2026। खनन प्रभावित क्षेत्रों के आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला खनिज संस्थान न्यास (DMFT) कोरबा ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। कलेक्टर एवं जिला खनिज संस्थान न्यास के अध्यक्ष श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में तैयार की गई “स्वामी विवेकानंद जिला खनिज न्यास शिक्षा प्रोत्साहन योजना” अब जिले के मेधावी विद्यार्थियों के लिए नई उम्मीद बनकर सामने आई है। इस योजना का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आर्थिक अभाव किसी भी…
सीईओ सोनवानी के नेतृत्व में PM आवास योजना में फिसड्डी पड़ा पोड़ी उपरोड़ा: सम्पदा ऐप रिपोर्ट ने खोली पोल, सीईओ पर भ्रष्टाचार के आरोप, तबादले के 15 दिन बाद भी नहीं हुए कार्यमुक्त
पोड़ी उपरोड़ा ( कोरबा अपडेट)। ग्रामीण गरीबों को पक्का आवास उपलब्ध कराने के उद्देश्य से केंद्र सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का क्रियान्वयन कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड में गंभीर सवालों के घेरे में है। शासकीय सम्पदा ऐप रिपोर्ट के अनुसार विकासखंड जिले के अन्य ब्लॉकों की तुलना में बेहद खराब प्रदर्शन कर रहा है। इसी बीच वर्तमान जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) भूपेंद्र सोनवानी पर जनप्रतिनिधियों ने विकास कार्यों में लापरवाही और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोपों के बीच उनका स्थानांतरण आदेश…
कटघोरा लूटकांड: दो संदिग्ध आरोपियों की तलाश में जुटी कोरबा पुलिस, सूचना देने वाले को मिलेगा ₹10 हजार का इनाम
कोरबा। जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र में हुई लूट की घटना के बाद कोरबा पुलिस आरोपियों की तलाश में लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में पुलिस ने दो संदिग्ध व्यक्तियों की तस्वीरें जारी कर आम जनता से उनकी पहचान और वर्तमान ठिकाने की जानकारी देने की अपील की है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इन दोनों संदिग्धों की गिरफ्तारी अथवा गिरफ्तारी में सहयोग करने वाली सूचना देने वाले व्यक्ति को ₹10,000 का नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। साथ ही सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय…
ट्रांसफर के बाद भी कुर्सी बरकरार! जनपद CEO मोनेश देवांगन पर जिला प्रशासन क्यों मेहरबान?
छत्तीसगढ़ सरकार लगातार प्रशासनिक कसावट, पारदर्शिता और समयबद्ध तबादला प्रक्रिया को लागू करने का दावा कर रही है। अधिकारियों और कर्मचारियों के स्थानांतरण आदेशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए समय-समय पर निर्देश भी जारी किए जाते हैं। हालांकि, कोरबा जिले की पाली जनपद पंचायत से सामने आ रही स्थिति इन दावों पर सवाल खड़े करती नजर आ रही है। यहां प्रभारी जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) मोनेश देवांगन, जिनका मूल पद सहायक परियोजना अधिकारी (APO) बताया जा रहा है, स्थानांतरण आदेश जारी होने के लगभग पांच महीने बाद…
कोरबा में दिनदहाड़े हमाल की हत्या: कोतवाली से 500 मीटर दूर डंडे से वार कर उतारा मौत के घाट, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
कोरबा, 29 जून 2026। छत्तीसगढ़ के औद्योगिक शहर कोरबा में सोमवार को दिनदहाड़े हुई एक सनसनीखेज हत्या ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया। सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि यह वारदात कोतवाली थाना से महज 500 मीटर की दूरी पर हुई, जहां एक हमाल की सिर पर डंडे से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल…
भाजपा नेता शिवबालक सिंह तोमर पर हमले के आरोपी रज्जाक अली पर कसेगा शिकंजा, जिला बदर और NSA की कार्रवाई की तैयारी
कोरबा UPDATES NEWS। भाजपा नेता शिवबालक सिंह तोमर पर हुए जानलेवा हमले के मामले में गिरफ्तार किए गए आदतन अपराधी रज्जाक अली के खिलाफ कोरबा पुलिस ने अब और कड़ी कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। हत्या के प्रयास के मामले में न्यायिक रिमांड पर जेल भेजे गए रज्जाक अली के विरुद्ध जिला बदर (Externment) की कार्रवाई के लिए प्रतिवेदन तैयार कर जिला प्रशासन को भेज दिया गया है। वहीं उसकी लंबी आपराधिक पृष्ठभूमि को देखते हुए राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत भी कार्रवाई की प्रक्रिया प्रारंभ की…
कोरबा में जिला खनिज न्यास मद से निकली संविदा भर्ती, स्टाफ नर्स सहित 43 पदों पर आवेदन आमंत्रित
8कोरबा अपडेट न्यूज। जिले के स्वास्थ्य संस्थानों में पैरामेडिकल स्टाफ की कमी को दूर करने और स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने जिला खनिज न्यास (DMF) मद से विभिन्न पदों पर संविदा भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) कार्यालय, कोरबा द्वारा जारी विज्ञापन के अनुसार जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में कुल 43 रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाएगी। यह भर्ती जिला खनिज संस्थान न्यास कोरबा की प्रशासकीय स्वीकृति के आधार पर की जा रही है।…
राजस्व प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर कलेक्टर सख्त, लंबित मामलों में तेजी लाने के दिए निर्देश
कोरबा। कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक में जिलेभर के लंबित राजस्व प्रकरणों की तहसीलवार विस्तृत समीक्षा की। बैठक में अविवादित एवं विवादित नामांतरण, खाता विभाजन, सीमांकन, नक्शा बटांकन, अभिलेख शुद्धता, भू-अर्जन, ई-कोर्ट प्रकरण सहित विभिन्न राजस्व मामलों की अद्यतन स्थिति पर चर्चा की गई। कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि कोई भी राजस्व प्रकरण अनावश्यक रूप से समय-सीमा से बाहर नहीं रहना चाहिए और सभी अधिकारी लंबित मामलों के निराकरण में गंभीरता एवं तत्परता से कार्य करें। बैठक…
कनकी नहर पुल पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10 टन संदिग्ध स्क्रैप जब्त, जांजगीर ले जाने की थी तैयारी
कोरबा जिले में अवैध कबाड़ कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उरगा थाना क्षेत्र के कनकी नहर पुल के पास एक माजदा वाहन से करीब 10 टन संदिग्ध स्क्रैप जब्त किया है। बताया जा रहा है कि जब्त स्क्रैप को जांजगीर ले जाने की तैयारी थी। पुलिस ने मामले में बीएनएसएस की धारा 102 के तहत कार्रवाई करते हुए स्क्रैप समेत अन्य संदिग्ध वाहनों को भी जब्त किया है। पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि उरगा क्षेत्र में अवैध रूप से कबाड़ का संग्रहण और…
