Blog

जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के नियम बदलेंगे: 1 अक्टूबर 2026 से देरी पर बदलेगी प्रक्रिया, जानें नया नियम

जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र रोजमर्रा की जिंदगी में महत्वपूर्ण दस्तावेज हैं। जन्म प्रमाण पत्र का इस्तेमाल स्कूल-कॉलेज में दाखिले, सरकारी सेवाओं और विभिन्न दस्तावेजी प्रक्रियाओं में किया जाता है। वहीं मृत्यु प्रमाण पत्र बैंक, बीमा, पेंशन, संपत्ति और अन्य कानूनी एवं वित्तीय कार्यों में जरूरी होता है। अब जन्म और मृत्यु के देरी से रजिस्ट्रेशन को लेकर नियमों में महत्वपूर्ण बदलाव होने जा रहा है। Registration of Births and Deaths (Amendment) Act, 2026 के प्रावधान 1 अक्टूबर 2026 से लागू होंगे। केंद्र सरकार के 16 सितंबर 2026 के नोटिफिकेशन…

PMAY-G हितग्राहियों के लिए ‘ई-रेत संगवारी’ पोर्टल की शुरुआत, निःशुल्क रेत से आसान होगा आवास निर्माण

छत्तीसगढ़ में ग्रामीण क्षेत्रों में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) के तहत मकान निर्माण को और अधिक सुगम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने PMAY-G के पात्र हितग्राहियों के लिए ‘ई-रेत संगवारी’ पोर्टल का शुभारंभ किया। इस डिजिटल व्यवस्था के माध्यम से आवास निर्माण के लिए आवश्यक रेत की मांग, स्वीकृति और उपलब्धता की प्रक्रिया को ऑनलाइन किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को निर्माण सामग्री की उपलब्धता में होने वाली परेशानियों को…

छत्तीसगढ़ में 24 IFS अधिकारियों के तबादले, जितेंद्र कुमार उपाध्याय बने कटघोरा DFO, कई जिलों में बदली जिम्मेदारी

CG Breaking: छत्तीसगढ़ में 24 IFS अधिकारियों के तबादले, जितेंद्र कुमार उपाध्याय बने कटघोरा DFO, कई जिलों के वन अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी   रायपुर, 8 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ सरकार ने वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय वन सेवा (IFS) के 24 अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। इस व्यापक प्रशासनिक बदलाव का उद्देश्य वन विभाग के कार्यों को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और परिणामोन्मुख बनाना बताया जा रहा है। राज्य सरकार के इस फैसले से कई महत्वपूर्ण वन मंडलों…

पोड़ी उपरोड़ा के 100 बिस्तर कन्या छात्रावास में छात्राओं का फूटा गुस्सा, अधीक्षिका पर दुर्व्यवहार और सुरक्षा में लापरवाही के गंभीर आरोप

पोंड़ी उपरोड़ा। कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा स्थित 100 बिस्तर वाले कन्या छात्रावास में गुरुवार को उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब छात्राओं ने छात्रावास की अधीक्षिका के खिलाफ खुलकर विरोध प्रदर्शन किया। छात्राओं ने अधीक्षिका पर दुर्व्यवहार, मानसिक प्रताड़ना, धमकी देने और छात्रावास परिसर में बाहरी पुरुष के प्रवेश की अनुमति देने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्राओं का कहना है कि यदि गुरुवार शाम तक प्रशासन उनकी शिकायतों पर कार्रवाई नहीं करता है, तो वे शुक्रवार से छात्रावास के मुख्य द्वार पर अनिश्चितकालीन महाधरना शुरू करेंगी।  …

कोरबा हत्याकांड: पत्नी की तकिए से हत्या कर कमरे में लगाई आग, पति को आजीवन कारावास की सजा

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चर्चित सचिव पत्नी हत्या मामले में जिला न्यायालय ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए आरोपी सचिव पति को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश सुनील कुमार नन्दे की अदालत ने मामले की सुनवाई पूरी होने के बाद आरोपी अभिनेक कुमार लदेर को पत्नी सुषमा खुसरो की हत्या का दोषी करार देते हुए भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) के तहत आजीवन कारावास और अर्थदंड से दंडित किया है। वहीं साक्ष्य छिपाने के अपराध में भी अलग से तीन वर्ष के…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में त्वरित कार्रवाई, वनरक्षक शेखर सिंह रात्रे गिरफ्तार

कोरबा | पोंड़ी उपरोड़ा | 25 जुलाई 2026 प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित रूप से अभद्र एवं आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किए जाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शेखर सिंह रात्रे, वनरक्षक, हाथी नियंत्रण कक्ष चोटिया को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई भारतीय जनता युवा मोर्चा एवं भारतीय जनता पार्टी मंडल पोंड़ी उपरोड़ा के पदाधिकारियों द्वारा दी गई लिखित शिकायत के बाद की गई।   जानकारी के अनुसार, भाजयुमो पोंड़ी उपरोड़ा के उपाध्यक्ष गौरव चतुर्वेदी ने 24 जुलाई 2026…

पोड़ी उपरोड़ा जनपद पंचायत के CEO भूपेंद्र सोनवानी हटाए गए, खगेश निर्मलकर की हुई वापसी

कोरबा। पोड़ी उपरोड़ा जनपद पंचायत में लंबे समय से चल रहे प्रशासनिक विवाद और जनप्रतिनिधियों के विरोध के बीच आखिरकार राज्य शासन ने बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) भूपेंद्र सोनवानी को उनके पद से हटा दिया है। शासन द्वारा जारी स्थानांतरण आदेश के अनुसार उन्हें जिला पंचायत कोरबा में अटैच किया गया है। वहीं, कोरबा जनपद पंचायत के वर्तमान CEO खगेश निर्मलकर को एक बार फिर पोड़ी उपरोड़ा जनपद पंचायत का मुख्य कार्यपालन अधिकारी नियुक्त किया गया है। खास बात यह है कि खगेश निर्मलकर इससे…

कोरबा राज ज्वेलर्स लूटकांड: महिला का भेष बनाकर वारदात करने वाला मास्टरमाइंड कर्नाटक बॉर्डर से गिरफ्तार

कोरबा, 18 जुलाई। जिले के बहुचर्चित राज ज्वेलर्स लूटकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लंबे समय से फरार चल रहे इस मामले के मास्टरमाइंड विष्णु प्रसाद राठिया को कोरबा पुलिस ने कर्नाटक बॉर्डर के हिन्दूपुरम इंडस्ट्रियल एरिया से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पुलिस की नजरों से बचने के लिए वहां मजदूरी कर रहा था। मुखबिर से मिली सटीक सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर गठित विशेष टीम ने कर्नाटक पहुंचकर उसे धर दबोचा।   इस गिरफ्तारी के साथ ही एक जुलाई को छुरीकला स्थित राज ज्वेलर्स…

पोंड़ी-उपरोड़ा जनपद में बढ़ा असंतोष: जनपद सदस्यों और सरपंच संघ ने सीएम से की सीईओ भूपेंद्र सोनवानी को तत्काल रिलीव करने की मांग

पोड़ी-उपरोड़ा (कोरबा)। जनपद पंचायत पोंड़ी-उपरोड़ा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) भूपेंद्र सोनवानी को स्थानांतरण आदेश जारी होने के बावजूद अब तक कार्यमुक्त नहीं किए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस मुद्दे पर जनपद पंचायत के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों एवं सरपंच संघ ने एकजुट होकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त (रिलीव) करने की मांग की है।   समस्त जनपद सदस्य एवं सरपंच संघ की ओर से जारी ज्ञापन में कहा गया है कि शासन द्वारा स्थानांतरण आदेश जारी किए जाने के बाद भी…

भाजपा मंडल पोंड़ी उपरोड़ा के शक्तिकेंद्र अमलडीहा की मासिक बैठक संपन्न, बूथ संगठन को मजबूत करने और 25 सदस्यीय समितियों के गठन पर दिया गया जोर

पोड़ी उपरोड़ा (कोरबा)। भारतीय जनता पार्टी मंडल पोंड़ी उपरोड़ा के शक्तिकेंद्र अमलडीहा की मासिक बैठक पंचायत भवन कुटेसर नगोई में उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी, आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की तैयारी तथा पार्टी की नीतियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए बूथ स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।   बैठक में मुख्य…