कोरबा में दिल दहला देने वाला हत्याकांड: शराब के पैसों को लेकर विवाद, पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट

Korba से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। जिले के दमहामुड़ा स्थित गांधी मोहल्ला में शराब के पैसों को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया, जहां एक पति ने अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और सनसनी का माहौल है। मामला Bango Police Station Area क्षेत्र का बताया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी के बीच शराब के पैसों को लेकर विवाद हुआ था। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी पति ने डंडे से पत्नी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर चोटों के कारण महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है।
सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति घर पर ही मौजूद मिला। पुलिस ने तत्काल उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

Related News