Blog

ट्रांसफर के बाद भी कुर्सी बरकरार! जनपद CEO मोनेश देवांगन पर जिला प्रशासन क्यों मेहरबान?

छत्तीसगढ़ सरकार लगातार प्रशासनिक कसावट, पारदर्शिता और समयबद्ध तबादला प्रक्रिया को लागू करने का दावा कर रही है। अधिकारियों और कर्मचारियों के स्थानांतरण आदेशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए समय-समय पर निर्देश भी जारी किए जाते हैं। हालांकि, कोरबा जिले की पाली जनपद पंचायत से सामने आ रही स्थिति इन दावों पर सवाल खड़े करती नजर आ रही है। यहां प्रभारी जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) मोनेश देवांगन, जिनका मूल पद सहायक परियोजना अधिकारी (APO) बताया जा रहा है, स्थानांतरण आदेश जारी होने के लगभग पांच महीने बाद…

पोड़ी उपरोड़ा में विकास कार्यों की आईडी विवाद पर बड़ा फैसला: जनप्रतिनिधियों के विरोध के बाद CEO भूपेंद्र कुमार सोनवानी का तबादला

कोरबा/पोड़ी उपरोड़ा। जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा क्षेत्र में विकास कार्यों की आईडी (कार्य आईडी) जारी नहीं होने को लेकर पिछले कई दिनों से चल रहा विवाद आखिरकार मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) के तबादले के साथ शांत होता नजर आ रहा है। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के बीच लगातार बढ़ते टकराव, आंदोलन की चेतावनी और जनाक्रोश के बाद राज्य सरकार ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी भूपेंद्र कुमार सोनवानी का तबादला कर दिया है। शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार उन्हें प्रशासनिक दृष्टिकोण से जनपद पंचायत सूरजपुर में पदस्थ किया गया है। यह मामला…

कोरबा पुलिस में बड़ा फेरबदल: कोतवाली TI एम.बी. पटेल हटाए गए, धर्मनारायण तिवारी को मिली कमान

कोरबा, 29 जून 2026। कोरबा शहर में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं और सोमवार को दिनदहाड़े हुई हमाल की हत्या के बाद पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने तीन निरीक्षकों समेत सात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। इस कार्रवाई में सबसे महत्वपूर्ण निर्णय नगर कोतवाली थाना प्रभारी एम.बी. पटेल का स्थानांतरण माना जा रहा है। उन्हें कोतवाली से हटाकर कटघोरा थाना भेज दिया गया है, जबकि कटघोरा थाना प्रभारी धरमनारायण तिवारी को नगर कोतवाली की जिम्मेदारी…

कोरबा में दिनदहाड़े हमाल की हत्या: कोतवाली से 500 मीटर दूर डंडे से वार कर उतारा मौत के घाट, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल

कोरबा, 29 जून 2026। छत्तीसगढ़ के औद्योगिक शहर कोरबा में सोमवार को दिनदहाड़े हुई एक सनसनीखेज हत्या ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया। सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि यह वारदात कोतवाली थाना से महज 500 मीटर की दूरी पर हुई, जहां एक हमाल की सिर पर डंडे से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल…

पचरा पंचायत सचिव पर भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के आरोप, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की निष्पक्ष जांच व स्थानांतरण की मांग

कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पचरा में पदस्थ पंचायत सचिव पर भ्रष्टाचार एवं वित्तीय अनियमितताओं के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। ग्रामीणों, पंच एवं उपसरपंच ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर सचिव के खिलाफ निष्पक्ष जांच कराने तथा तत्काल स्थानांतरण की मांग की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए करारोपण अधिकारी सीबी सिंह एवं उप अभियंता दीपक साहू को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। हालांकि ग्रामीणों का आरोप है कि इससे पहले भी क्षेत्र की कई पंचायतों में अनियमितताओं की जांच हुई, लेकिन कार्रवाई नहीं…

कोरबा: बरपाली के मानगुरु लालघाट के पास भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराया ट्रेलर, चालक की दर्दनाक मौत

कोरबा, 27 जून। जिले के पोंड़ी उपरोड़ा क्षेत्र अंतर्गत बरपाली के मानगुरु लालघाट के पास शनिवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार रात्रि लगभग 2 बजे शिवा रोड लाइंस बेलतरा का ट्रक (क्रमांक CG10 BT 4229) सड़क पर आगे चल रहे एक ट्रेलर के पीछे जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत डायल 112…

छत्तीसगढ़ में अब बिना VLTD नहीं चलेंगी यात्री बसें, 15 दिन की अंतिम मोहलत; नियम तोड़ने पर होगी सख्त कार्रवाई

रायपुर, 26 जून 2026। छत्तीसगढ़ सरकार ने सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को अधिक सुरक्षित, पारदर्शी और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। परिवहन विभाग ने राज्य की सभी यात्री बसों में वाहन लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस (VLTD) लगाना और उसे हर समय सक्रिय रखना अनिवार्य कर दिया है। विभाग ने बस संचालकों को नियमों का पालन करने के लिए 15 दिन की अंतिम मोहलत दी है। स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद जिन बसों में ट्रैकिंग डिवाइस नहीं मिलेगी या डिवाइस निष्क्रिय…

महतारी वंदन योजना: पात्र महिलाओं के लिए फिर खुलेगा पोर्टल, जल्द शुरू होंगे नए आवेदन

रायपुर। महतारी वंदन योजना का लाभ लेने से अब तक वंचित रह गई पात्र विवाहित महिलाओं के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ सरकार जल्द ही महतारी वंदन योजना का पोर्टल दोबारा शुरू करने जा रही है, जिससे नई पात्र महिलाओं को आवेदन करने का अवसर मिलेगा। महिला एवं बाल विकास विभाग ने इसकी तैयारियां तेज कर दी हैं और तकनीकी व प्रशासनिक प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। संभावना जताई जा रही है कि आगामी एक सप्ताह के भीतर पोर्टल आम लोगों के लिए खोल…

कलेक्टर की सख्त कार्रवाई: रिश्वत मांगने के आरोप में तहसील कार्यालय कटघोरा की सहायक ग्रेड-02 मंजू कृष्णा धिरही निलंबित

कटघोरा, 22 जून। जिले में शासकीय कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही और भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन लगातार सख्त कदम उठा रहा है। इसी कड़ी में कलेक्टर की सख्त कार्रवाई देखने को मिली है, जहां तहसील कार्यालय कटघोरा में पदस्थ सहायक ग्रेड-02 श्रीमती मंजू कृष्णा धिरही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई नकल जारी करने के एवज में आवेदक से कथित रूप से अवैध राशि मांगने की शिकायत की जांच के बाद की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील कार्यालय…

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पीएम श्री स्वामी आत्मानंद विद्यालय पोंड़ी उपरोड़ा में भव्य योग कार्यक्रम संपन्न

पोंड़ी उपरोड़ा, 21 जून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पीएम श्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पोंड़ी उपरोड़ा के प्रांगण में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा योग के महत्व से अवगत कराना था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद पंचायत पोंड़ी उपरोड़ा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री भूपेंद्र सोनवानी थे। उनके साथ विद्यालय प्रबंधन एवं विकास समिति…