कोरबा/पोड़ी उपरोड़ा। कोरबा जिले के बांगो थाना क्षेत्र अंतर्गत पोड़ी उपरोड़ा में बुधवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया। कटघोरा–अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग-130 पर तेज रफ्तार टैंकर की चपेट में आने से स्कूटी सवार तीन नाबालिग बच्चे गंभीर हादसे का शिकार हो गए। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि दो मासूम भाई-बहन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल बन गया। गुस्साए ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्का…
Category: Uncategorized
पोड़ी उपरोड़ा में राखड़ से भरी हाईवा और माजदा की भीषण भिड़ंत, तेज रफ्तार से बढ़ रहा हादसों का खतरा; लोगों में आक्रोश
पोड़ी उपरोड़ा (कोरबा)। कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा बस स्टैंड के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग-130 पर सोमवार देर रात लगभग 11:30 बजे राखड़ से भरी एक हाईवा और माजदा वाहन के बीच आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में माजदा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दोनों भारी वाहन सड़क किनारे स्थित मकानों में घुसने से बाल-बाल बच गए। यदि वाहनों की रफ्तार कुछ और अधिक होती, तो यह दुर्घटना बड़ी जनहानि में बदल सकती थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कटघोरा से घोघरा की ओर राखड़ लेकर जा रही…
पाली महोत्सव विवाद: ट्रांसफर के 5 महीने बाद भी पाली जनपद में जमे प्रभारी सीईओ मोनेश देवांगन, शासन के आदेश पर उठे सवाल
कोरबा जिले के पाली महोत्सव के दौरान सामने आए एक विवाद ने प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि जनपद पंचायत पाली के प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) मोनेश देवांगन के कार्यकाल में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के स्वागत संबंधी पोस्टर को चलित शौचालय की छत पर लगाया गया, जिसे लेकर जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों में नाराजगी देखने को मिली। इस मामले के सार्वजनिक होने के बाद भी अब तक किसी प्रकार की ठोस कार्रवाई नहीं होने से प्रशासन की कार्यशैली पर प्रश्नचिह्न लग रहे…
कोरबा पुलिस में बड़ा फेरबदल: कोतवाली TI एम.बी. पटेल हटाए गए, धर्मनारायण तिवारी को मिली कमान
कोरबा, 29 जून 2026। कोरबा शहर में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं और सोमवार को दिनदहाड़े हुई हमाल की हत्या के बाद पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने तीन निरीक्षकों समेत सात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। इस कार्रवाई में सबसे महत्वपूर्ण निर्णय नगर कोतवाली थाना प्रभारी एम.बी. पटेल का स्थानांतरण माना जा रहा है। उन्हें कोतवाली से हटाकर कटघोरा थाना भेज दिया गया है, जबकि कटघोरा थाना प्रभारी धरमनारायण तिवारी को नगर कोतवाली की जिम्मेदारी…
राजस्व प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर कलेक्टर सख्त, लंबित मामलों में तेजी लाने के दिए निर्देश
कोरबा। कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक में जिलेभर के लंबित राजस्व प्रकरणों की तहसीलवार विस्तृत समीक्षा की। बैठक में अविवादित एवं विवादित नामांतरण, खाता विभाजन, सीमांकन, नक्शा बटांकन, अभिलेख शुद्धता, भू-अर्जन, ई-कोर्ट प्रकरण सहित विभिन्न राजस्व मामलों की अद्यतन स्थिति पर चर्चा की गई। कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि कोई भी राजस्व प्रकरण अनावश्यक रूप से समय-सीमा से बाहर नहीं रहना चाहिए और सभी अधिकारी लंबित मामलों के निराकरण में गंभीरता एवं तत्परता से कार्य करें। बैठक…
