Blog

पाली CHC में हंगामा: महिला स्वास्थ्यकर्मी से दुर्व्यवहार के विरोध में डॉक्टर-नर्स हड़ताल पर, स्वास्थ्य सेवाएं ठप

कोरबा/पाली। कोरबा जिले के पाली स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में महिला स्वास्थ्यकर्मी के साथ कथित दुर्व्यवहार की घटना के बाद मंगलवार को बड़ा विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। घटना से नाराज डॉक्टरों, नर्सों और अन्य स्वास्थ्य कर्मचारियों ने कामकाज पूरी तरह बंद कर दिया और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर पाली थाने का घेराव किया। स्वास्थ्यकर्मियों के आंदोलन के कारण अस्पताल की अधिकांश सेवाएं प्रभावित रहीं, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार रात अस्पताल…

छत्तीसगढ़ में भर्ती व्यवस्था में बड़ा बदलाव: अब GAD के अधीन होगा कर्मचारी चयन मंडल, युवाओं को मिलेगा फायदा

छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य की भर्ती प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, तेज और व्यवस्थित बनाने के लिए बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक में छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGVPM) को सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) के अधीन लाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। सरकार के इस फैसले को प्रदेश के लाखों युवाओं के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है, क्योंकि लंबे समय से भर्ती परीक्षाओं में देरी और नियुक्ति प्रक्रिया की धीमी गति को लेकर लगातार सवाल उठते रहे…

CM हेल्पलाइन से बदलेगी शिकायत व्यवस्था: अब 24 घंटे मिलेगा समाधान, हर अधिकारी की तय होगी जवाबदेही

कोरबा। राज्य सरकार द्वारा शीघ्र प्रारंभ की जाने वाली मुख्यमंत्री हेल्पलाइन एवं शिकायत प्रबंधन प्रणाली के जिले में प्रभावी संचालन और सफल क्रियान्वयन को लेकर आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर कुणाल दुदावत ने की। इस दौरान जिले के सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे और नई प्रणाली के संचालन, शिकायतों के निराकरण तथा मॉनिटरिंग प्रक्रिया को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में कलेक्टर कुणाल दुदावत ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन…

कनकी नहर पुल पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10 टन संदिग्ध स्क्रैप जब्त, जांजगीर ले जाने की थी तैयारी

कोरबा जिले में अवैध कबाड़ कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उरगा थाना क्षेत्र के कनकी नहर पुल के पास एक माजदा वाहन से करीब 10 टन संदिग्ध स्क्रैप जब्त किया है। बताया जा रहा है कि जब्त स्क्रैप को जांजगीर ले जाने की तैयारी थी। पुलिस ने मामले में बीएनएसएस की धारा 102 के तहत कार्रवाई करते हुए स्क्रैप समेत अन्य संदिग्ध वाहनों को भी जब्त किया है। पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि उरगा क्षेत्र में अवैध रूप से कबाड़ का संग्रहण और…

सरकारी नौकरियों में बड़ा बदलाव

प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। General Administration Department (जीएडी) ने राज्य के विभिन्न विभागों में भर्ती प्रक्रिया और शैक्षणिक योग्यता नियमों में बड़ा बदलाव करते हुए 38 सरकारी पदों के लिए नई योग्यता निर्धारित कर दी है। नई व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। सबसे बड़ा बदलाव चतुर्थ श्रेणी पदों में किया गया है। अब भृत्य, चौकीदार, स्वीपर, माली और प्रोग्रेसर जैसे पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास तय कर दी गई है।…

भाजपा मंडल पोंडी उपरोड़ा में नवनियुक्त प्रभारी श्री संजय शर्मा जी का प्रथम आगमन,24 मई को स्वागत कार्यक्रम

भारतीय जनता पार्टी पोड़ी उपरोड़ा मंडल में नव नियुक्त प्रभारी श्री संजय शर्मा जी के प्रथम आगमन को लेकर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन 24 मई 2026, रविवार को सुबह 9 बजे मंडल कार्यालय कोरबी (सिंघिया) में किया जाएगा। मंडल अध्यक्ष चतुरभुवन नायक ने जानकारी देते हुए बताया कि पोड़ी उपरोड़ा मंडल के नव नियुक्त प्रभारी संजय शर्मा के प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, मोर्चा पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष, सचिव एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रहेगी।

कोरबा में दिल दहला देने वाला हत्याकांड: शराब के पैसों को लेकर विवाद, पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट

Korba से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। जिले के दमहामुड़ा स्थित गांधी मोहल्ला में शराब के पैसों को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया, जहां एक पति ने अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और सनसनी का माहौल है। मामला Bango Police Station Area क्षेत्र का बताया जा रहा है।मिली जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी के बीच शराब के पैसों को लेकर विवाद हुआ था। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी पति ने…

‘डंकी’ के फर्स्ट शो बाद लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शन, एक बार फिर छा गए शाहरुख

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के लिए यह साल काफी लकी रहा है। इस साल उनकी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया। साल 2023 में शाहरुख की दो फिल्में ‘पठान’ और ‘जवान’ रिलीज हुई है, इन दोनों ही फिल्मों को लोगों का जमकर प्यार मिला है। साथ ही इन फिल्मों ने दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई की। यह साल खत्म होने से पहले शाहरुख ने फैंस को एक और तोहफा दिया है। फिल्म डंकी के साथ वे तीसरी बार बिग स्क्रीन पर लौट चुके हैं। राजकुमार हिरानी के…

सिद्धार्थ-कियारा से लेकर परिणीति-राघव तक, साल 2023 में इन बाॅलीवुड सेलेब्स को मिला हमसफर

साल 2023 में बॉलीवुड में काफी हलचल देखने को मिली है। अब जल्द ही नया साल शुरू होने वाला है। यह साल खत्म होने में सिर्फ कुछ ही दिन बचे हैं। यह साल बॉलीवुड में फिल्मों के हिसाब से तो खास रहा ही है, लेकिन कई सेलेब्स के लिए भी यह काफी खूबसूरत रहा। बॉलीवुड में ऐसे कई सेलेब्स रहे हैं, जिन्होंने अपना जीवन साथी चुना हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि साल 2023 में ऐसे कौन-से बाॅलीवुड सेलेब्स रहे हैं, जो शादी के बंधन में बंधे।…

दुनियाभर में रिलीज हुई प्रभास की ‘सालार’,फर्स्ट शो के बाद ऐसा रहा दर्शकों का रिएक्शन

बीते दिन शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। वहीं, आज साउथ के सुपरस्टार प्रभास की फिल्म ‘सालार’ सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। KGF 2 के डायरेक्टर प्रशांत नील के निर्देशन में बनी ‘सालार’ फिल्म ट्रेलर रिलीज के समय से ही काफी चर्चा में रही है। बता दें कि सालार फिल्म को ओरिजिनल भाषा तेलुगु के अलावा हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषा में भी रिलीज किया गया है। दरअसल, प्रभास की फिल्में पिछले कुछ समय से बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल नहीं दिखा पा रही…