Blog

भाजपा नेता शिवबालक सिंह तोमर पर हमले के आरोपी रज्जाक अली पर कसेगा शिकंजा, जिला बदर और NSA की कार्रवाई की तैयारी

कोरबा UPDATES NEWS। भाजपा नेता शिवबालक सिंह तोमर पर हुए जानलेवा हमले के मामले में गिरफ्तार किए गए आदतन अपराधी रज्जाक अली के खिलाफ कोरबा पुलिस ने अब और कड़ी कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। हत्या के प्रयास के मामले में न्यायिक रिमांड पर जेल भेजे गए रज्जाक अली के विरुद्ध जिला बदर (Externment) की कार्रवाई के लिए प्रतिवेदन तैयार कर जिला प्रशासन को भेज दिया गया है। वहीं उसकी लंबी आपराधिक पृष्ठभूमि को देखते हुए राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत भी कार्रवाई की प्रक्रिया प्रारंभ की…

कोरबा में जिला खनिज न्यास मद से निकली संविदा भर्ती, स्टाफ नर्स सहित 43 पदों पर आवेदन आमंत्रित

8कोरबा अपडेट न्यूज। जिले के स्वास्थ्य संस्थानों में पैरामेडिकल स्टाफ की कमी को दूर करने और स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने जिला खनिज न्यास (DMF) मद से विभिन्न पदों पर संविदा भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) कार्यालय, कोरबा द्वारा जारी विज्ञापन के अनुसार जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में कुल 43 रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाएगी। यह भर्ती जिला खनिज संस्थान न्यास कोरबा की प्रशासकीय स्वीकृति के आधार पर की जा रही है।…

कटघोरा-अंबिकापुर फोरलेन परियोजना: 18 गांवों में जमीन की खरीद-बिक्री पर लगेगी रोक, भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया तेज

कोरबा अपडेट न्यूज। कटघोरा-अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग को फोरलेन सड़क के रूप में विकसित करने की महत्वाकांक्षी परियोजना अब धरातल पर उतरती नजर आ रही है। सड़क विस्तार और पुनर्संरेखन से प्रभावित क्षेत्रों में भूमि संबंधी अनियमितताओं पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। परियोजना से प्रभावित 18 गांवों में जमीन की खरीद-बिक्री, हस्तांतरण, बंटवारा तथा खाता विभाजन पर अस्थायी रोक लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रशासन का यह निर्णय भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया को पारदर्शी और विवादमुक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना…

जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा में हंगामा: सामान्य सभा बैठक का बहिष्कार, भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच धरने पर बैठे सदस्य

पोड़ी उपरोड़ा (कोरबा)। कोरबा जिले के अंतर्गत आने वाली जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा में सोमवार को उस समय राजनीतिक और प्रशासनिक हलचल तेज हो गई, जब सामान्य सभा की बैठक में शामिल होने पहुंचे जनपद सदस्यों ने सामूहिक रूप से बैठक का बहिष्कार कर दिया। बैठक से बाहर निकलने के बाद सभी सदस्य जनपद पंचायत कार्यालय के मुख्य द्वार के सामने धरने पर बैठ गए और कार्यालय में तालाबंदी की चेतावनी देते हुए प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरने पर बैठे जनपद सदस्यों ने जनपद पंचायत प्रशासन, विशेष रूप…

प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर बांगो शिव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना, फल वितरण कार्यक्रम संपन्न

पोंड़ी उपरोड़ा। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री एवं विश्व के लोकप्रिय नेताओं में अग्रणी Narendra Modi के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल एवं जनकल्याणकारी 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी मंडल पोंड़ी उपरोड़ा द्वारा बांगो स्थित प्राचीन शिव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना, फल वितरण एवं जनसेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने बड़ी संख्या में सहभागिता कर प्रधानमंत्री के दीर्घायु एवं राष्ट्र की निरंतर प्रगति की कामना की। कार्यक्रम का नेतृत्व जनपद पंचायत पोंड़ी उपरोड़ा की अध्यक्ष…

राजस्व प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर कलेक्टर सख्त, लंबित मामलों में तेजी लाने के दिए निर्देश

कोरबा। कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक में जिलेभर के लंबित राजस्व प्रकरणों की तहसीलवार विस्तृत समीक्षा की। बैठक में अविवादित एवं विवादित नामांतरण, खाता विभाजन, सीमांकन, नक्शा बटांकन, अभिलेख शुद्धता, भू-अर्जन, ई-कोर्ट प्रकरण सहित विभिन्न राजस्व मामलों की अद्यतन स्थिति पर चर्चा की गई। कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि कोई भी राजस्व प्रकरण अनावश्यक रूप से समय-सीमा से बाहर नहीं रहना चाहिए और सभी अधिकारी लंबित मामलों के निराकरण में गंभीरता एवं तत्परता से कार्य करें।   बैठक…

15 से 17 वर्ष के बच्चों का आधार हो सकता है निष्क्रिय, जल्द कराएं बायोमेट्रिक अपडेट

कोरबा अपडेट्स न्यूज़ | विशेष रिपोर्ट कोरबा। यदि आपके परिवार में 15 से 17 वर्ष आयु का कोई बच्चा है तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने बच्चों के आधार कार्ड में निर्धारित आयु पर बायोमेट्रिक अपडेट कराना अनिवार्य किया है। समय पर अपडेट नहीं कराने पर आधार प्रमाणीकरण (ऑथेंटिकेशन) प्रभावित हो सकता है, जिससे कई महत्वपूर्ण सेवाओं का लाभ लेने में दिक्कतें आ सकती हैं। यूआईडीएआई के नियमों के अनुसार 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों का आधार कार्ड बिना फिंगरप्रिंट…

तत्काल प्रभावशील तबादला आदेश के 4 माह बाद भी कार्यमुक्ति नहीं, शासन के निर्देशों पर उठे सवाल

कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी किए गए तत्काल प्रभावशील तबादला आदेश के चार माह बाद भी संबंधित अधिकारी की कार्यमुक्ति नहीं होने का मामला प्रशासनिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मंत्रालय रायपुर द्वारा 20 फरवरी 2026 को जारी स्थानांतरण आदेश में स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि संबंधित अधिकारी को 10 दिनों के भीतर कार्यमुक्त किया जाए तथा आगामी माह का वेतन नवीन पदस्थापना स्थल से आहरित किया जाए। इसके बावजूद आदेश के कई माह बीत जाने के बाद भी अधिकारी कोरबा…

नौतपा के बीच पोंड़ी उपरोड़ा-बांगो में मौसम का कहर, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि से जनजीवन प्रभावित, कई गांवों की बिजली व्यवस्था ठप

पोंड़ी उपरोड़ा/बांगो (कोरबा)। नौतपा की भीषण गर्मी से जूझ रहे पोंड़ी उपरोड़ा एवं बांगो क्षेत्र के लोगों को शनिवार शाम मौसम ने अचानक राहत तो दी, लेकिन साथ ही भारी परेशानियां भी खड़ी कर दीं। क्षेत्र में तेज आंधी, गरज-चमक, मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। मौसम के अचानक बदले मिजाज से कई गांवों में पेड़ धराशायी हो गए, बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त हुए और विद्युत तार टूटने से व्यापक स्तर पर बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। देर शाम से शुरू हुई प्राकृतिक आपदा…

सुशासन तिहार में रिश्वतखोरी का पर्दाफाश: ACB ने 40 हजार रुपए लेते BEO कार्यालय के बाबू को दबोचा

कोरबा जिले के तुमान में आयोजित सुशासन तिहार समाधान शिविर के दौरान ACB ने बड़ी कार्रवाई करते हुए BEO कार्यालय के सहायक ग्रेड-2 प्रदीप मिश्रा को 40 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। सेवानिवृत्त शिक्षक की शिकायत पर बिलासपुर ACB ने यह ट्रैप कार्रवाई की।