Blog

कोरबा में शुरू हुई स्वामी विवेकानंद जिला खनिज न्यास शिक्षा प्रोत्साहन योजना, खनन प्रभावित मेधावी छात्रों को मिलेगी उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता

कोरबा, 16 जुलाई 2026। खनन प्रभावित क्षेत्रों के आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला खनिज संस्थान न्यास (DMFT) कोरबा ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। कलेक्टर एवं जिला खनिज संस्थान न्यास के अध्यक्ष श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में तैयार की गई “स्वामी विवेकानंद जिला खनिज न्यास शिक्षा प्रोत्साहन योजना” अब जिले के मेधावी विद्यार्थियों के लिए नई उम्मीद बनकर सामने आई है। इस योजना का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आर्थिक अभाव किसी भी…

पोंड़ी उपरोड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार टैंकर ने स्कूटी सवार दो मासूम भाई-बहन को कुचला, तीसरा गंभीर; आक्रोशित ग्रामीणों ने NH-130 पर किया चक्का जाम

कोरबा/पोड़ी उपरोड़ा। कोरबा जिले के बांगो थाना क्षेत्र अंतर्गत पोड़ी उपरोड़ा में बुधवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया। कटघोरा–अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग-130 पर तेज रफ्तार टैंकर की चपेट में आने से स्कूटी सवार तीन नाबालिग बच्चे गंभीर हादसे का शिकार हो गए। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि दो मासूम भाई-बहन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल बन गया। गुस्साए ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्का…

सीईओ सोनवानी के नेतृत्व में PM आवास योजना में फिसड्डी पड़ा पोड़ी उपरोड़ा: सम्पदा ऐप रिपोर्ट ने खोली पोल, सीईओ पर भ्रष्टाचार के आरोप, तबादले के 15 दिन बाद भी नहीं हुए कार्यमुक्त

पोड़ी उपरोड़ा ( कोरबा अपडेट)। ग्रामीण गरीबों को पक्का आवास उपलब्ध कराने के उद्देश्य से केंद्र सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का क्रियान्वयन कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड में गंभीर सवालों के घेरे में है। शासकीय सम्पदा ऐप रिपोर्ट के अनुसार विकासखंड जिले के अन्य ब्लॉकों की तुलना में बेहद खराब प्रदर्शन कर रहा है। इसी बीच वर्तमान जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) भूपेंद्र सोनवानी पर जनप्रतिनिधियों ने विकास कार्यों में लापरवाही और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोपों के बीच उनका स्थानांतरण आदेश…

पोड़ी उपरोड़ा में राखड़ से भरी हाईवा और माजदा की भीषण भिड़ंत, तेज रफ्तार से बढ़ रहा हादसों का खतरा; लोगों में आक्रोश

पोड़ी उपरोड़ा (कोरबा)। कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा बस स्टैंड के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग-130 पर सोमवार देर रात लगभग 11:30 बजे राखड़ से भरी एक हाईवा और माजदा वाहन के बीच आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में माजदा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दोनों भारी वाहन सड़क किनारे स्थित मकानों में घुसने से बाल-बाल बच गए। यदि वाहनों की रफ्तार कुछ और अधिक होती, तो यह दुर्घटना बड़ी जनहानि में बदल सकती थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कटघोरा से घोघरा की ओर राखड़ लेकर जा रही…

कोरबा: 37.26 लाख रुपये के कथित गबन में ग्राम पंचायत गुरसिया की सरपंच हेमलता बघेल निलंबित, SDM की बड़ी कार्रवाई

कोरबा, 10 जुलाई 2026। कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत गुरसिया में कथित वित्तीय अनियमितता और सरकारी राशि के गबन का बड़ा मामला सामने आया है। इस मामले में ग्राम पंचायत की सरपंच हेमलता बघेल को 37 लाख 26 हजार रुपये की सरकारी राशि के कथित गबन के आरोप में एसडीएम न्यायालय द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इस कार्रवाई के बाद पंचायत क्षेत्र सहित पूरे जिले में हड़कंप मच गया है। मामला सामने आने के बाद पंचायतों में वित्तीय पारदर्शिता, सरकारी धन…

पोड़ी-उपरोड़ा जनपद CEO भूपेंद्र सोनवानी को तत्काल रिलीव करने की मांग तेज, पंचायत मंत्री रामविचार नेताम को सौंपा ज्ञापन

कोरबा/पोड़ी-उपरोड़ा। जनपद पंचायत पोड़ी-उपरोड़ा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) भूपेंद्र कुमार सोनवानी को तत्काल रिलीव किए जाने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। जनपद पंचायत अध्यक्ष, जनपद सदस्य, सरपंच संघ के प्रतिनिधियों और भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री रामविचार नेताम से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री से अनुरोध किया कि स्थानांतरण आदेश जारी होने के बावजूद अब तक सोनवानी को कार्यमुक्त नहीं किया गया है, जिससे क्षेत्र में प्रशासनिक असंतोष लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने प्रशासन को तत्काल…

पाली महोत्सव विवाद: ट्रांसफर के 5 महीने बाद भी पाली जनपद में जमे प्रभारी सीईओ मोनेश देवांगन, शासन के आदेश पर उठे सवाल

कोरबा जिले के पाली महोत्सव के दौरान सामने आए एक विवाद ने प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि जनपद पंचायत पाली के प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) मोनेश देवांगन के कार्यकाल में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के स्वागत संबंधी पोस्टर को चलित शौचालय की छत पर लगाया गया, जिसे लेकर जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों में नाराजगी देखने को मिली। इस मामले के सार्वजनिक होने के बाद भी अब तक किसी प्रकार की ठोस कार्रवाई नहीं होने से प्रशासन की कार्यशैली पर प्रश्नचिह्न लग रहे…

कटघोरा लूटकांड: दो संदिग्ध आरोपियों की तलाश में जुटी कोरबा पुलिस, सूचना देने वाले को मिलेगा ₹10 हजार का इनाम

कोरबा। जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र में हुई लूट की घटना के बाद कोरबा पुलिस आरोपियों की तलाश में लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में पुलिस ने दो संदिग्ध व्यक्तियों की तस्वीरें जारी कर आम जनता से उनकी पहचान और वर्तमान ठिकाने की जानकारी देने की अपील की है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इन दोनों संदिग्धों की गिरफ्तारी अथवा गिरफ्तारी में सहयोग करने वाली सूचना देने वाले व्यक्ति को ₹10,000 का नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। साथ ही सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय…

पीएम श्री सेजेस पोंड़ी उपरोड़ा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव, नवप्रवेशी विद्यार्थियों का हुआ भव्य स्वागत

पोड़ी उपरोड़ा, कोरबा | 04 जुलाई 2026। पीएम श्री सेजेस (PM SHRI SEGES) पोंड़ी उपरोड़ा में शनिवार को शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नवप्रवेशी विद्यार्थियों का विद्यालय परिवार में आत्मीय स्वागत करना, उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति प्रेरित करना तथा अभिभावकों को शिक्षा के महत्व से जोड़ना था। विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जिससे पूरे कार्यक्रम में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एसएमडीसी (SMDC) के अध्यक्ष श्री…

उरगा में जन्मदिन की पार्टी के बाद युवक की हत्या: बोलेरो कैंपर से कुचलकर उज्जवल दीवान की मौत, आरोपी फरार

कोरबा। जिले में शुक्रवार देर रात एक जन्मदिन की पार्टी खूनी संघर्ष में बदल गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार थाना दीपका क्षेत्र के 10–12 युवक अपने मित्र विकास हुड्डा का जन्मदिन मनाने के लिए थाना उरगा क्षेत्र स्थित मीरा रिजॉर्ट पहुंचे थे। पार्टी के दौरान किसी बात को लेकर दो युवकों—तुषार ढांडा और उज्जवल दीवान—के बीच कहासुनी हो गई। उस समय साथियों ने दोनों को समझाकर मामला शांत करा दिया, लेकिन रिजॉर्ट से बाहर निकलने के बाद विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और एक युवक की जान चली गई।…